राज्य
अखिल भारत हिंदू महासभा ने मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है इतना ही नहीं हिंदू महासभा द्वारा प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया है चुनाव लड़ने के पहले राजधानी भोपाल में अखिल भारत हिंदू महासभा ने शक्ति प्रदर्शन किया । भोपाल में हिंदू महासभा के बैनर तले डिपो चौराहा स्थित भारत माता चौराहा से हुंकार रैली निकाली गई इस रैली में सैकड़ों की संख्या में वाहन मौजूद थे । के बाद हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अपने कार्यक्रमों से अवगत कराया । कार्यक्रम में देवेंद्र पांडे रोहित दुबे सुनंदा दवे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे ।