Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
19-Jul-2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद में हुई दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जनपद में बिजली के करंट लगने से 15 लोगों के घायल एवं हताहत होने की सूचना मिली है। जिलाधिकारी चमोली को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर करने के लिए हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली जा रही है। सरकार और प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। अनुमन्य सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील में लिपूलेख बोर्डर पर नचती नाले मे बादल फटने से एक पुल बह गया है। जिस कारण गुंजी से काला पानी और ओम पर्वत का सम्पर्क टुट गया है। बीती रात आठ बजे अचानक पानी बढ़ने को देखते हुए बादल फटने की सुचना आर्मी द्वारा काली पानी पोस्ट को दी गयी। परन्तु तब तक नचती नाले ने तबाही मचा दी। इस घटना के बाद भारी मलवा आने से चीन सीमा तक जाने वाला मार्ग बड़े बड़े पत्थरों से भर गया है। यातायात मार्ग बाधित होने से भारतीय सीमा में तैनात सेना की परेशानी बढ़ गई है। वहीं प्रशासन ने किसी बड़े नुकसान व जनहानि नहीं होने की बात कही है। गुजी पटवारी और राजस्व की टीम मौके पर भेज दी गयी है। साथ ही सैना को भी सतर्क रह कर मदद करने को कहा गया है। जनपद भर में अवैध नशे की रोकथाम को लेकर पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है और लगतार नशे कारोबारियों के खिलाफ कार्यवाही भी की जा रही है उसी क्रम में जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली के पतरामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में जसपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्कार्पियो गाड़ी में भारी मात्रा में ले जा रहे अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया मंगलवार की रात थाना भगवानपुर पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा भगवानपुर में एक घर में घुसकर एक युवक के द्वारा दूसरे युवक पर गोली चला दी गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत थाना भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर एक युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा हुआ था और उसे गोली लगना बताया गया है। वहीं घर में घुसने वाले आरोपी दूसरे युवक को भी स्थानीय लोगों के द्वारा पकड़ लिया गया और उसे भी चोटें आई हैं। दोनों घायल युवकों को रुड़की के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया हल्द्वानी में बहुचर्चित व्यापारी अंकित चौहान हत्याकांड के मामले का आज पुलिस ने खुलासा कर दिया है एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि राज्य के अंदर पहला इस तरह का मर्डर केस है जिसमें सांप से कटवा कर किसी की हत्या करवाई गई है इस हत्याकांड में एक महिला समेत पांच लोग शामिल हैं महिला का नाम डाली उर्फ माही है जिसने पूरे हत्याकांड की साजिश रची थी अंकित के पैर में सांप से कटवा कर हत्या को अंजाम दिया गया जिसमें एक सपेरे का इस्तेमाल किया गया जो अपने साथ सांप लेकर आया और अंकित के पैर में सांप से कटवाया पुलिस ने सपेरे रामनाथ को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल माही समेत चार लोग फरार चल रहे हैं जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है