Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
19-Jul-2023

MP में एक और पेशाब कांड! मध्यप्रदेश में सीधी के बाद एक और पेशाब कांड सामने आया है। मंडला में स्कूली छात्राओं की पानी की बॉटल में पेशाब भर दी गई। छात्राओं ने जब पानी पीने के लिए बॉटल उठाई तो उसमें पेशाब जैसी बदबू आई। इसके बाद उन्होंने अपने शिक्षकों से शिकायत की। उन्होंने स्कूल के ही पांच छात्रों पर आरोप लगाया है। छुट्‌टी के बाद घर पहुंची छात्राओं ने अपने परिजन को भी जानकारी दी। मामला जिले के बिछिया के लफरा गांव का है। यात्रा में भाजपा की करनी और कथनी के बारे में बताएंगे कांग्रेसी कांग्रेस पार्टी मुरैना में सत्ता परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। यह यात्रा 25 जुलाई से निकाली जाएगी तथा सभी 322 पोलिंग बूथ से होकर निकलेगी। यह बात पत्रकारों से रूबरू होते हुए कांग्रेसी युवा नेता जसवीर सिंह गुर्जर ने कहीं। रतलाम के देशद्रोही संगठन सूफा के 2 और मेंबर अरेस्ट महाराष्ट्र पुलिस ने जयपुर सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इमरान खान और मोहम्मद यूनुस रतलाम के रहने वाले हैं। इन पर 5-5 लाख रुपए का इनाम था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को लंबे अर्से से इनकी तलाश थी। इनके कुछ साथी पहले से जेल में हैं। इंदौर में G20 समिट शुरू मेहमान शाम को घूमेंगे मांडू इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 19 से 21 जुलाई तक चलने वाली G20 समिट आज से शुरू हो गई। यहां श्रम और रोजगार विषय पर मंथन किया जा रहा है। शाम को मेहमान मांडू के लिए रवाना होंगे। वहीं डिनर होगा।