एमपी में आदिवासियों के प्रशिक्षण के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार - पुनीत टंडन | EMS TV 17-Jul-2023 #hindinews #mpnews #congress सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा जेपी धनोपिया और सूचना प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने संयुक्त प्रेस वार्ता की इस प्रेस वार्ता में सूचना प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुनीत टंडन द्वारा आरटीआई के तहत निकाली गई जानकारी के मुताबिक आदिवासियों के लिए जारी होने वाली राशि में करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है । टंडन ने प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने वर्ष 2019-20 में मध्यप्रदेश के पंचायती राज निर्वाचित प्रतिनिधियों में क्षमता संवर्धन संबंधी प्रशिक्षण करवाने के लिए 8 करोड़ 42 लाख रुपए दिए थे। इस राशि के उपयोग में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। भ्रष्टाचार की शिकायतें आदिम जाति कल्याण और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में हुई हैं लेकिन मामले को दबाया जा रहा है। यह राशि आदिवासी वर्ग पर उपयोग के लिए आरक्षित थी इसलिए इस राशि का उपयोग सिर्फ आदिवासी वर्ग पर ही होना चाहिए था। कार्यक्रम के तहत प्रदेश के तीन जिलों (सिवनी बड़वानी और धार) में कराए गए प्रशिक्षण में भारी भ्रष्टाचार हुआ। लीपापोती और सरकारी धन की लूट के लिए हुए दिखावटी प्रशिक्षण में सामान्य/ अनारक्षित अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को प्रशिक्षण देना दिखाया गया। इंदौर संभाग के आदिवासी विभाग के उपायुक्त द्वारा कराई गई जांच में यह सामने आया है कि पंचायत स्तर पर कराए गए इस प्रशिक्षण में दर्जनों ग्राम पंचायत के कर्मचारियों को ही यह जानकारी नहीं है कि प्रशिक्षण कब हुआ। प्रशिक्षण पर खर्च में मनमानी की गई। समान रूप से पैसा खर्च नहीं किया गया। किसी पंचायत में प्रशिक्षण सामग्री नहीं दी किसी में भोजन नहीं दिया। लेकिन पैसा पूरा खर्च कर दिया। राशि वास्तविक रूप से खर्च होने के पहले ही जुलाई 2021 में भारत सरकार को राशि के पूर्ण उपयोग का फर्जी यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट भेज दिया। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है साथ ही ईओडब्ल्यू में भी शिकायत दर्ज कराने की बात कही है । #hindinews #mpnews #congress #bjp #shivrajsinghchouhan