Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Jul-2023

वंदे भारत ट्रेन में लगी आग! मचा हड़कंप! यात्रियों को... वंदे भारत ट्रेन में लगी आग! मचा हड़कंप! यात्रियों को... रानी कमलापति से निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत ट्रेन के C-14 कोच के बैटरी बॉक्स में आग लग गई। घटना MP में बीना से पहले हुई। 20171 भोपाल - हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत सोमवार सुबह 5.40 पर रवाना हुई। बीना रेलवे स्टेशन से पहले कुरवाई केथोरा में ट्रेन के C-14 कोच में आग लगी। कोच में करीब 36 यात्री थे। सुबह 7.10 बजे कुरवाई केथोरा में ट्रेन को रोककर यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया। । सुबह 7.58 पर आग बुझा ली गई। वंदे भारत ट्रेन में कांग्रेस नेता अजय सिंह IAS अविनाश लवानिया सहित कई अन्य VIP सफर कर रहे थे। महादेव पानी पर तीन लड़के तेज बहाव में बह गए भोपाल के करीब पर्यटन स्थल महादेव पानी पर तीन लड़के तेज बहाव में बह गए। इनमें से दो को पहले बचा लिया गया जबकि एक लापता नाबालिग का शव सोमवार सुबह 3 बजे मिला। उसे एसडीआरएफ की टीम ने पुलिया से करीब 200 मीटर दूर से रिकवर किया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल ले जाया गया। टीआई के परिवार को 1 करोड़ की सम्मान निधि दी जाएगी देवास के नेमावर थाने में पदस्थ टीआई राजाराम के परिवार को 1 करोड़ की सम्मान निधि दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की। टीआई राजाराम रविवार को जामनेर नदी से शव निकाल रहे थे। इसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई थी। आज उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। राज्य शासन की ओर से मंत्री प्रेम सिंह पटेल अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून शिफ्ट हो गया मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून शिफ्ट हो गया है। इससे यहां अगले दो-तीन दिन तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। सोमवार को प्रदेश के 9 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें सिंगरौली सतना डिंडोरी कटनी सिवनी मंडला बालाघाट पन्ना और छतरपुर शामिल हैं। 57 साल बाद सावन सोमवार और सोमवती अमावस्या का योग आज सावन का दूसरा सोमवार है। इस दिन सोमवती अमावस्या भी है। 57 साल बाद ऐसा संयोग बना है जब श्रावण माह के सोमवार के दिन सोमवती हरियाली अमावस्या पड़ी है। इससे पहले यह योग 1966 में बना था। श्रद्धालु शिप्रा नदी में डुबकी लगाकर महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे।