Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
13-Jul-2023

सरकार के खिलाफ बिहार विधानसभा मार्च कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के कोशिश की। कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की। आंसू गैस के गोले छोड़े फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हमें खदेड़ा जा रहा है। इसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। कार्यकर्ताओं के सिर फट गए हैं।