Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
11-Jul-2023

शिवपुरी जिले से अमरनाथ की यात्रा पर गए 12 लोग मनाली-लेह मार्ग के बीच सरचू बॉर्डर पर पर फंस गए हैं। शिवपुरी के फंसे इन लोगों द्वारा अपना एक वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई। सोशल मीडिया के जरिए शिवपुरी के जनप्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इन लोगों ने मदद मांगी। वीडियो जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एक्टिव हुए। इसके बाद हिमाचल प्रदेश के जनप्रतिनिधियों से भी मदद ली गई है। मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने इस संबंध में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह से फोन पर बात की है और शिवपुरी के जो लोग मनाली-लेह मार्ग के बीच सरचू बॉर्डर पर फंसे हुए हैं उनकी मदद के लिए आग्रह किया है। जो लोग इस बॉर्डर पर पर फंस गए हैं उनमें शिवपुरी के रहने अनिल शर्मा अन्नी पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष पारम सिंह रावत पूर्व जनपद अध्यक्ष रोहित मिश्रा ट्विंकल जोशी लकी रावत कृष्णा खंडेलवाल टेंट कारोबारी विनोद रावत शिवम गुप्ता साडी कारोबारी मयंक जैन व्यापारी लाखन रावत सुमित श्रीवास्तव और पवन धाकड़ के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि इस समय मौसम बदलने से हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के बीच लैंड स्लाइड हो रहे हैं।