Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
05-Jul-2023

शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के वरखाड़ी गांव के रहने वाले सात लोगों पर दो युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। सात आरोपियों में दो महिलाएं शामिल हैं। 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्त्तार कर लिया है। एक आरोपी फरार बताया गया है। वरखाड़ी गांव में कुछ लोगों ने अर्जुन जाटव और संतोष केवट नाम के दो युवकों को लड़कियों की छेड़खानी करने के आरोप में पकड़ लिया था। ग्रामीणों ने मिलकर युवाओं के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए पहले दोनों युवकों के साथ मारपीट कर दी थी इसके बाद दोनों युवकों के गले में चप्पलों की माला डाल दी थी। ग्रामीण इतने पर भी नहीं रुके थे ग्रामीणों ने मल (मैला) उनके मुंह में भर दिया था। साथ ही उनके कपड़ों पर भी लगा दिया था।