Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
27-Sep-2026

हनुमानताल थाना अंतर्गत भोला नगर में शनिवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों द्वारा अचानक की गई फायरिंग में करन और अंकित नाम के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां करन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं गोली लगने से घायल अंकित की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज मेडिकल अस्पताल में जारी है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या की वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से पूछताछ कर आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी है। फिलहाल गोलीबारी की मुख्य वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। जबलपुर के बरगी बांध के जलग्रहण क्षेत्रों में जारी बारिश के चलते बांध में पानी की आवक तेजी से बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए शनिवार को चार और स्पिलवे गेट खोल दिए गए जिससे अब कुल 9 गेटों से औसतन 1.83 मीटर ऊंचाई से लगभग 2714 क्यूमेक पानी नर्मदा नदी में प्रवाहित किया जा रहा है। वर्तमान में जलाशय में करीब 941 क्यूमेक पानी प्रति सेकंड आ रहा है जिस पर जल संसाधन विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। नर्मदा नदी में इतनी बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से जबलपुर के ग्वारीघाट तिलवाराघाट सहित निचले तटीय इलाकों में जलस्तर 6 से 8 फीट तक बढ़ने की संभावना जताई गई है। प्रशासन और बांध प्रबंधन ने स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। नागरिकों व श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे सुरक्षा के लिहाज से नर्मदा नदी के जलभराव वाले निचले घाटों से दूर रहें और नदी में उतरने का जोखिम न उठाएं। जबलपुर: पनागर थाना क्षेत्र में एक सूने मकान में हुई 45 लाख रुपये की बड़ी चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर भाइयों और माल छिपाने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 30 तोला सोने-चांदी के बहुमूल्य जेवरात घटना में प्रयुक्त ऑटो और लोहे का सब्बल जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान केवलारी निवासी अभिषेक चौबे उसके भाई आशीष चौबे और आशीष की पत्नी ज्योति चौबे के रूप में हुई है।घटना 13 सितंबर की है जब लमती निवासी गगन शर्मा अपने परिवार को स्टेशन छोड़ने गए थे। सूने मकान की रेकी कर चुके नशेड़ी भाइयों आशीष और अभिषेक ने ऑटो से पहुंचकर ताला तोड़ा और आलमारी में रखे सोने के हार कंगन मंगलसूत्र झुमकी सहित भारी मात्रा में जेवर पार कर दिए। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध नीले ऑटो को देखा जिसके हुड पर विज्ञापन लगा था। ऑटो के आधार पर पुलिस जब केवलारी पहुँची तो आरोपी भाई गाडरवारा और बिहार भाग चुके थे।इसके बाद पनागर थाना प्रभारी विपिन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पहले अभिषेक को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि हाथ में चोट लगने के कारण आरोपी आशीष अस्पताल में भर्ती था जहाँ से वह भी भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आशीष को भी धर दबोचा और उसकी पत्नी ज्योति के पास मटमैले झोले में छिपाकर रखे गए 45 लाख रुपये के जेवर बरामद कर लिए। मुख्य आरोपी आशीष चौबे के खिलाफ पूर्व से चोरी व मारपीट के 4 अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबलपुर: भाद्रपद पूर्णिमा के साथ ही शनिवार से पितृ पक्ष की शुरुआत हो गई है। पहले दिन संस्कारधानी जबलपुर के ग्वारीघाट तिलवाराघाट भेड़ाघाट और लम्हेटाघाट सहित नर्मदा के प्रमुख तटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही पंडित-पुरोहितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिजनों ने अपने पित्रों का स्मरण कर पवित्र नर्मदा जल से श्राद्ध तर्पण और पिंडदान किया। इसके साथ ही लोगों ने अपने-अपने घरों में भी पित्रों की तिथि अनुसार ब्राह्मण भोज कराया और परंपरानुसार गाय कौए व कुत्तों को भोजन निकालकर पित्रों की आत्मा की शांति व आशीर्वाद की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान किए गए श्राद्ध और तर्पण से पित्रों को तृप्ति मिलती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इस वर्ष पितृ पक्ष की शुरुआत 26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा के श्राद्ध से हुई है जबकि 27 सितंबर से अश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा का श्राद्ध प्रारंभ होगा। 16 दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ होगा। जबलपुर: जबलपुर जिला न्यायालय परिसर में फर्जी अधिवक्ताओं और नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वाले छात्रों पर नकेल कसने के लिए अधिवक्ता संघ ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोर्ट परिसर में बिना अनुमति वकील की पोशाक पहनकर घूम रहे और वकालत का रोब झाड़ रहे प्रथम वर्ष के लॉ छात्रों और गैर-अधिवक्ताओं की सघन जाँच की गई। अभियान के तहत नियम विरुद्ध तरीके से बिना टाई पहने घूम रहे एक छात्र को पकड़ा गया जिसे अधिवक्ता संघ ने भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की सख्त हिदायत देकर छोड़ा।अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत नायक और अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र तिवारी ने बताया कि परिसर में कई ऐसे असमाजिक तत्व और फर्जी लोग सक्रिय हैं जो अधिवक्ता न होने के बावजूद गाड़ियों पर एडवोकेट का लोगो लगाकर घूमते हैं और भोले-भाले पक्षकारों को गुमराह करते हैं। कोर्ट परिसर का माहौल स्वच्छ पारदर्शी और सुरक्षित बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। अधिवक्ताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि समझाइश के बाद भी कोई बिना सनद या नियमों का उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।