जयवर्धन के स्वागत को लेकर कांग्रेस के दो गुटों में मारपीट MP के ग्वालियर में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के स्वागत को लेकर कांग्रेस के दो गुटों में धक्का-मुक्की और मारपीट हो गई। होटल सेंट्रल पार्क के बाहर पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के भतीजे संजय यादव और उनके समर्थकों ने कांग्रेस के दूसरे ग्रुप के पार्षद माटू यादव के साथ झगड़ा और धक्का-मुक्की की। झगड़े के दौरान संजय की कार के शीशे फोड़ दिए गए। पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव और दूसरे कांग्रेस नेताओं ने झगड़ा शांत कराया। भोपाल में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक चार घंटे तक चली। बैठक खत्म होने के साथ ही मंत्रियों और पदाधिकारियों का निकलना भी शुरू हो गया है। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ज्योतिरादित्य सिंधिया कैलाश विजयवर्गीय गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता सत्यनारायण जटिया सहित प्रदेश सरकार के आधा दर्जन से अधिक मंत्री मौजूद रहे। पूर्व विधायक के IAS पति पर धोखाधड़ी की FIR शहडोल में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अपर संचालक अमरपाल सिंह पर FIR हुई है। अमरपाल शहडोल जिले के जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की पूर्व विधायक प्रमिला सिंह के पति हैं। अमरपाल सिंह और उनके सहयोगी तरुणेंद्र शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पर एक महिला ने धोखाधड़ी कर पेट्रोल पंप हड़पने के आरोप लगाए हैं। रीवा के कोल्ड स्टोरेज में आग 10 घंटे बाद काबू रीवा में कोल्ड स्टोरेज बिल्डिंग में लगी भीषण आग 10 घंटे बाद काबू में आ सकी। आग मंगलवार रात 12.30 बजे के आसपास लगी थी। बुधवार सुबह 11 बजे इसे बुझाया जा सका। आग में 50 गाड़ियां जल गईं।