Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
04-Jul-2023

कांग्रेस के पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई MP में सोमवार शाम को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के भोपाल स्थित निवास पर कांग्रेस के पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई। करीब 2 घंटे चली इस बैठक में कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। हर एक बूथ को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि कांग्रेस ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनाएगी। पार्टी ने बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस ने तय किया है कि प्रदेश में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। संभाग स्तर पर पार्टी के बड़े नेताओं की सभाएं कराई जाएगी। क्रिश्चियन धर्म का प्रचार में हिन्दू देवी देवता को अपशब्द कहे इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने रमाबाई पुत्र मनोज कुर्मी निवासी कुमेड़ी काकड की शिकायत पर धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने क्रिश्चियन धर्म का प्रचार करने की नीयत से रमा बाई के घर पर आए और उसके घर में रखी दो भगवान की तस्वीर को देखकर आपत्तिजनक बातें कहीं। जिससे रमाबाई की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। महाकाल लोक बनने के बाद सावन महीने का पहला दिन आज से सावन महीना शुरू हो गया है। उज्जैन में महाकाल लोक बनने के बाद सावन महीने का पहला दिन है। महाकाल मंदिर में दो महीने तक सावन उत्सव मनाया जाएगा। इस बार 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। प्रशासन का दावा है कि 40 मिनट में भक्तों को दर्शन कराए जाएंगे। पहली बार चलित भस्म आरती की व्यवस्था भी रहेगी। 19 साल बाद इस बार अधिक मास के कारण दो महीने का सावन रहेगा। 4 जुलाई से 11 सितंबर तक गर्भगृह में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर फिर शुरू होगा मध्यप्रदेश में तेज बारिश का दौर फिर शुरू होगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को विदिशा राजगढ़ और आगर-मालवा में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल देवास शाजापुर अशोकनगर और शिवपुरी में भारी बारिश हो सकती है।