Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
01-Jul-2023

दिग्विजय और BJP नेता की गुप्त मीटिंग वीडियो हुआ वायरल! भाजपा में हड़कंप आने वाले समय में पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह की मुश्किलें बढ़ेगी! प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू का वीडियो सामने आने के बाद अब भाजपा में हड़कंप मच गया है। हालांकि पूर्व मंत्री का कहना है कि मेरी दिग्विजय सिंह के साथ जो बैठक थी वह सामान्य थी। इसको लेकर पूर्व मंत्री की शिकायत प्रदेश संगठन तक पहुंच गई है। आने वाले समय में पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती है शहडोल में सिकलसेल एनीमिया मिशन करेंगे लांच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को शहडोल के दौरे पर रहेंगे। मोदी लालपुर में सिकलसेल एनीमिया मिशन को लॉन्च करेंगे। वे 1 करोड़ पीवीसी आयुष्मान कार्ड का वितरण करेंगे। इसके बाद 6 किलोमीटर दूर पकरिया गांव जाएंगे जहां जनजातीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 3.25 बजे लालपुर आएंगे और शाम 6.40 बजे लौटेंगे। दिग्विजय के खिलाफ मानहानि केस में सुनवाई आज भोपाल का एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट कांग्रेस के सीनियर लीडर व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ दर्ज मानहानि मामले में शनिवार को सुनवाई करेगा। मामला साल 2014 में दिए गए दिग्विजय के एक बयान से जुड़ा है। इसमें उन्होंने बीजेपी नेता वीडी शर्मा को बिचौलिया कहा था। 16 देश के 400 डेलीगेट्स होंगे शामिल; कई विषयों पर मंथन जी-20 ग्रुप की सिविल-20 सेवा समिट भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आज से होगी। दो दिन तक इस ग्रुप की मीटिंग चलेगी। बीजेपी नेता और ICCR के चेयरमैन विनय सहस्त्रबुद्धे के मुताबिक समिट में 16 देश के करीब 400 डेलीगेट्स शामिल हो रहे हैं। सी-20 ग्रुप वर्ष 2013 से काम कर रहा है। हर साल एक देश से दूसरे की तरफ जाता है। MP में धीमा पड़ेगा मानसून 4 जुलाई से नया सिस्टम जून के आखिरी सप्ताह में मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान रहा। टीकमगढ़ निवाड़ी सिवनी समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए तो कई जगहों पर नदी-नालों में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बचाना पड़ा। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई।