Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
29-Jun-2023

#shivpurinews #mpnews #hindinews शिवपुरी शहर में आज बारिश के बीच फिजिकल कॉलेज के पास एक 6 फीट का मगरमच्छ निकल आया। इस मगरमच्छ के निकल आने से फिजिकल क्षेत्र के आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास रहने वाले लोगों के द्वारा इस बात की सूचना पुलिस और वन विभाग के अमले को दी गई। सूचना मिलने के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और यहां पर मगरमच्छ का रेस्क्यू कर उसे पकड़ा और उसे पास के ही मड़ीखेड़ा डैम में छोड़ा गया है। शिवपुरी शहर के पास में ही माधव राष्ट्रीय उद्यान की सीमा लगी हुई है। इस राष्ट्रीय उद्यान में सांख्यसागर झील है जिसमें बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। इस झील में करीब यहां पर 200 से ज्यादा मगरमच्छ है। इस सांख्यसागर झील से शिवपुरी शहर के नाले लगे हुए हैं। इन्हीं नालों के सहारे मगरमच्छ शहर में घुस आते हैं