Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
29-Jun-2023

छत्तीसगढ़ का अधिकांश क्षेत्र घने जंगलों से घिरा है लेकिन अवैध पेड़ कटाई वन विभाग की लापरवाही और अवैध शिकारियों की आसान पहुंच वाले पशु पक्षी इनके शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही एक अवैध शिकार का मामला राजधानी रायपुर के मंदिर-हसौद में भी सामने आया। जहाँ पुलिस के मुखबिर की सूचना पर में भूपेन्द्र साहू एवं फागूराम यादव से परिवहन करते हुए मोटरसाइकिल सहित हिरण के 02 नग सींग एवं 01 नग खाल जप्त कर ली। पूछताछ में महासमुंद के निलेश एवं भीष्म बरिहा ने यह खाल सींग रायपुर में बेचने को दिए थे। पुलिस ने महासमुंद से भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।