Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
29-Jun-2023

एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आदेश से छत्तीसगढ़ में राजनैतिक माहौल गर्म हो गया है। आदेश के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। विधानसभा चुनाव में 5 महीने बाकी रह गए हैं कांग्रेस में अंदरूनी तौर पर उठापटक जारी है ढाई - ढाई साल के मुख्यमंत्री की बात राजनीतिक तौर पर गरम रही है 2018 विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में यह फार्मूला सामने आया था की ढाई साल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और ढाई साल मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव बनेंगे परंतु राजनीतिक कारणों से नहीं हो सका। हाईकमान ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने के लिए कोशिश की है इसमें टी एस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री के तौर पर प्रमोट किया गया है। पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि टी एस सिंहदेव को एक अनौपचारिक पद देकर संतुष्ट करने की कोशिश की गई है। छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार एक उपमुख्यमंत्री का पद बनाया गया है वह भी 120 दिन के लिए जिसमें आचार संहिता लागू हो जाएगी 60 दिन के लिए उप मुख्यमंत्री बनाया गया है बाबा को झुनझुना पकड़ा दिया गया है।