Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
29-Jun-2023

भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले वरिष्ठ आदिवासी नेता नंद कुमार साय को राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) का अध्यक्ष बनाया है। जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दी। जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने तंज कसाते हुए कहा कि भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष बनाया था। 130 करोड़ की आबादी वाले इस देश में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष का एक ही पद है। जो आदमी केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष रहा हो। अब उनको किसी निगम- मंडल के अदने से पद में संतुष्टि हो रही है। तो मुझे लगता है उनको मुबारक हो बधाई हो।