Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
29-Jun-2023

MP में ऑरेंज अलर्ट! मौसम वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी MP में ऑरेंज अलर्ट! मौसम वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी ऑरेंज अलर्ट! मौसम वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी मध्यप्रदेश में मानसून एक्टिव हुए पांच दिन बीत चुके हैं। मानसून के पहले सप्ताह में तेज बारिश के कारण नरसिंहपुर उमरिया सिवनी समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। ऐसे ही हालात अगले दो दिन यानी गुरुवार और शुक्रवार को भी बन सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी की है। आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। भोपाल में सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है। हालांकि आज तेज बारिश के आसार भी हैं। शिवराज ने रोजगार सहायकों को दिया बड़ा तोहफा! विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने रोजगार सहायकों को बड़ी खुशखबरी दी है. रोजगार सहायकों के सम्मेलन के दौरान सीएम शिवराज ने चुनावी साल में उन्हें कई तरह के लाभ देने की अहम घोषणाएं कीं. जिसमें सबसे खास घोषणा रोजगार सहायकों का मानदेय दोगुना करने की है. साथ ही सीएम शिवराज ने ऐलान किया कि अब उनकी सेवाएं मनमाने ढंग से समाप्त नहीं की जाएंगी. भोपाल में आज ईद-उल-अजहा मनाई जा रही भोपाल में आज ईद-उल-अजहा मनाई जा रही है। सुबह 7 बजे ईदगाह पर मुख्य नमाज हुई। इसके बाद मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। ईदगाह पर हजारों नमाजियों ने एकसाथ नमाज पढ़ी और देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआएं मांगी। सड़क में आने वाली जमीन भी भोज वेटलैंड से बाहर मानी जाएगी भोज वेटलैंड भोपाल की 1097.11 हेक्टेयर जमीन पर्यावरण वानिकी वन मंडल को देने का फैसला हो गया। कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी। हालांकि इसमें से बड़ा तालाब और उसके जल भराव क्षेत्र को बाहर रखा गया है। इसके साथ ही वीआईपी रोड के समानांतर प्रस्तावित 8-लेन सड़क में आने वाली जमीन भी भोज वेटलैंड से बाहर मानी जाएगी। रिश्वतखोर सीईओ को चार साल कारावास रिश्वत लेते हुए जबलपुर लोकायुक्त के हत्थे चढ़े तत्कालीन जनपद पंचायत तामिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को न्यायालय ने सजा सुनाई है इस रिश्वतखोर अफसर को न्यायालय ने चार साल की सजा के साथ भारी अर्थदंड से दंडित किया है।