मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है पं. दीनदयाल रसोई योजना के तहत मिलने वाली खाने की थाली अब 5 रुपए में मिलेगी। अब तक यह थाली 10 रुपए में मिला करती थी। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैबिनेट बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि पं. दीनदयाल रसोई योजना को नगर निगम के साथ नगर पालिकाओं से भी जोड़ा जाएगा। कैबिनेट बैठक में बुधवार को प्रदेश में 6 नए मेडिकल कॉलेज खोलने को भी मंजूरी दी गई है साथ ही निर्णय लिया गया कि नए मेडिकल कॉलेज खरगोन धार भिंड बालाघाट टीकमगढ़ और सीधी जिले में खोले जाएंगे। वही सरकारी कर्मचारियों के तबादले 7 जुलाई तक हो सकेंगे। पहले ट्रांसफर की तारीख 30 जून तय की गई थी। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया प्रदेशभर में 15 जुलाई से 15 अगस्त तक विकास पर्व मनाया जाएगा। इसमें सभी विधायक सांसद मंत्री पूरे प्रदेश में हुए कामों का उद्घाटन और स्वीकृत कार्यों का शिलान्यास करेंगे।