Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Jun-2023

रतलाम विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जमकर बवाल मचा कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष को हटाने की मुहिम शुरू MP BJP में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जमकर बवाल मचा हुआ है। रतलाम जिले में पार्टी के मंडल अध्यक्षों को हटाए जाने से नाराज पार्टी के सैंकड़़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है। दर्जनों वाहनों से ये कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर भाजपा के दफ्तर के सामने जमकर प्रदर्शन किया। पिछले महीने आलोट थाना क्षेत्र में भाजपा के कतिपय नेताओं से पुलिस की अवैध वसूली और कार्रवाई का मामला हुआ था। इस पर मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेताओं ने थाना परिसर में धरना देकर विरोध जताया तो पार्टी जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा ने मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेताओं को मुक्त करते हुए दूसरे की नियुक्ति कर दी। तभी से यह मामला चल रहा है और अब इन्हीं हटाए गए नेताओं ने जिलाध्यक्ष को हटाने की मुहिम छेड़ दी है। यही नहीं लगभग 500 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता रतलाम जिला कार्यालय के बाहर आकर प्रदर्शन करने लगे भाजपा जिला कार्यालय के बाहर बड़े-बड़े पोस्टर भी लगा दिए साथ ही पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के घर के बाहर भी जिला अध्यक्ष को हटाने के पोस्टर लगवा दिए और पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी को ज्ञापन सौपा।