मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ आपदा के 10 वर्ष पूरे होने पर आज श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने आपदा में हताहत हुए लोगों की आत्मा की शांति एवं मुक्ति के लिए हवन भी किया। उन्होंने भगवान ईशानेश्वर के भी दर्शन किए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में हेलीपैड से लेकर मंदिर परिसर तक चल रहे सभी निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा भी लिया। उत्तरकाशी के पुरौला में हुई घटना के बाद वहाँ रहने वाले जाति समुदाय के लोगो को टारगेट करने को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी पर तीखा हमला किया है । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राजनीतिक दलों के रूप में हम सब का कर्तव्य है कि हम शांति और शांति और सौहार्द को आगे बढ़ायें सबको सबको संरक्षण दे एक सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश दे यह सरकार का का दायित्व है और जो लोग कानून का उल्लंघन कर रहे हैं उन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए उत्तरकाशी जनपद के चिन्यालीसौड़ विकासखंड अंतर्गत कोटीसौड़ भड़कोट में सुबह घर के नजदीक ही घास लेने गई भागीरथी देवी को गुलदार ने अपना शिकार बनाया। ग्रामीण महिला को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया पुरोला में महापंचायत न होने पर अब छोटे छोटे गांव के दुकानदार भी इसके समर्थन में आगे आ रहे हैं इसी कड़ी में व्यापार मंडल धौन्तरी ने आवास्यक बैठक बुलाकर रविवार 18 जून को बाजार बन्द रखने का निर्णय लिया है व्यापारियों का कहना है कि पुरोला में शासन प्रशासन ने वहां के स्थानीय लोगों की आवाज दबाने का काम किया है ऐसे में पुरोला के लोगो को उनका पूर्ण समर्थन है हल्द्वानी शहर की एक अच्छी प्लानिंग हो और सन 2041 के हिसाब से जो जो सुविधाएं होनी चाहिए उस को ध्यान में रखते हुए 151 किलोमीटर एरिया पर प्लानिंग की जा रही है हल्द्वानी शहर का सुनियोजित विकास हो इसको लेकर आज कुमाऊं कमिश्नर की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें नगर निगम शहरी विकास समेत संबंधित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे