MP में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा इंदौर पुलिस ने देररात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पीटा MP के इंदौर में गुरुवार रात पलासिया थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। 15 लोगों को गिरफ्तार भी किया। मेडिकल के बाद शुक्रवार अलसुबह छोड़ दिया गया। इससे पहले इन्हें रात को कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। ये कार्यकर्ता नशे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच कुछ कार्यकर्ता छप्पन दुकान की ओर भाग गए। यहां दुकानों पर पथराव कर दिया। कई वाहनों में तोड़-फोड़ कर दी। हमले में चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे मोदी मध्यप्रदेश को अब दूसरी व तीसरी वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है। दोनों ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान एक ट्रेन इंदौर और दूसरी जबलपुर के लिए रवाना होगी। छिंदवाड़ा निगम के वार्ड 42 में BJP की जीत छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड 42 के लिए हुए उपचुनाव में BJP के पार्षद प्रत्याशी संदीप सिंह चौहान ने 436 वोट से जीत दर्ज की है। परासिया के वार्ड 6 से कांग्रेस प्रत्याशी पूजा पप्पू मरकाम जीतीं। दोनों ही सीट पार्षदों के निधन के बाद खाली हुई थीं। मतदान 13 जून को हुआ था। एमपी में बिपरजॉय का असर यलो अलर्ट जारी गुजरात समेत देश के कई हिस्सों में खतरनाक हो चुका तूफान बिपरजॉय मध्यप्रदेश में भी असर दिखा सकता है। 18-19 जून को राजस्थान से सटे ग्वालियर-चंबल में तेज बारिश हो सकती है। वहीं हवा की रफ्तार 50Km प्रतिघंटा या इससे ज्यादा रहेगी। मौसम विभाग ने तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।