Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
15-Jun-2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों व सम्पूर्ण देश से आने वाले श्रद्धालुओं को हनुमान जी के अनन्य भक्त बाबा नीब करौरी द्वारा स्थापित कैंची धाम के स्थापना दिवस की शुभकामना दी। इस अवसर पर मुख्यमन्त्री ने दो घोषणाएं की। कि तहसील कोश्या कुटोली जनपद नैनीताल का नाम बाबा नीब करौरी के धाम के नाम से तहसील ‘‘श्री कैंची धाम’’ होगा। वर्ष भर श्री कैची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम हो इस हेतु भवाली सैनिटोरियम से रातीघाट तथा भवाली सैनिटोरियम से नैनी बैण्ड के बाईपास सड़क का निर्माण तीव्रता से करते हुए अगले वर्ष श्री कैंची धाम के स्थापना दिवस से पूर्व पूर्ण कराने का प्रयास किया जायेगा। नैनीताल के कैची धाम में बाबा नीब करौली महाराज के मंदिर का स्थापना दिवश बडे धुम धाम के साथ मनाया गया। हर वर्ष 15 जुन को नैनीताल के कैची में बाबा निब करौली महाराज के धाम में मंदिर का स्थापना दिवश मनाया जाता है। जिसमें देश भर के भक्त शामील होते है और बाबा का आर्शीवाद प्राप्त करते है बाबा नीम करौली में लोगों की अगाद आस्था है। सरोवर नगरी नैनीताल के उत्तराखंड उच्च न्यायालय में पुरौला हिन्दू महापंचायत पर रोक संबंधी जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने सरकार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने को कहा है न्यायालय ने याचिकाकर्ता और उससे जुड़े लोगों को आपत्तिजनक नारे लगाने पर रोक लगा दी है। पुरोला जा रहे हैं हिंदू संगठन से जुड़े लोगों को पुलिस ने पुरोला रोड लोगों के पास रोका गया जिसके बाद हिंदू संगठन से जुड़े लोग सड़कों पर ही नारेबाजी करने लगे ज्ञात हो कि यह विरोध असदुद्दीन ओवैसी के ट्वीट को लेकर व पुरोला में धारा 144 लगने का लेकर किया जा रहा है देहरादून में 18 जून को होने वाली मुस्लिम संगठनों की महापंचायत से पहले मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने डीजीपी अशोक कुमार से मुलाकात की। पुलिस ने मुस्लिम संगठनों से किसी प्रकार की महापंचायत ना करने की अपील की है वहीं मुस्लिम सेवा संगठन भी अपनी मांग पर अडिग दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुरोला में जिस प्रकार की घटना सामने आई है उसमें तमाम मुस्लिम परिवारों को वहां से बेघर होने के लिए मजबूर होना पड़ा है। लिहाजा पुलिस को पहले उन पर कार्रवाई करनी चाहिए जबकि राज्य की पुलिस अल्पसंख्यकों पर ही कार्रवाई कर रही है 25 मई को विकासनगर में हुए लूट कांड के दूसरे अपराधी को भी पुलिस ने धर दबोचा है गिरफ्तार लूटेरा अविनाश उर्फ मोहित मुरादाबाद का रहने वाला है इसके पास से पुलिस ने एक लाख 53 हजार बरामद किए हैं इसके साथ ही घटना के दिन पहने हुए कपड़े वादी का पैन कार्ड और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है