Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
13-Jun-2023

सतपुड़ा भवन में आग का चुनावी संयोग जल गईं 12000 फाइलें! कमलनाथ बोले.. सतपुड़ा भवन में आग का चुनावी संयोग मध्य प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी दफ्तर सतपुड़ा भवन में सोमवार को लगी आग से करीब 25 करोड़ का फर्नीचर और 12 हजार से ज्यादा अहम फाइलें स्वाहा हो गईं. यह दूसरी बार है जब इस भवन में आग लगी है. इससे पहले भी साल 2018 में विधनसभा चुनाव के ठीक बाद और साल 2012 में चुनाव के पहले इसी भवन की तीसरी मंजिल धधक उठी थी. अब फिर चुनाव से 4 माह पहले लगी आग को विपक्षी दल कांग्रेस ने साजिश करार दिया है पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर सवाल खड़े किये है । सतपुड़ा भवन के 6वें फ्लोर में फिर भड़की आग राजधानी भोपाल में मध्यप्रदेश सरकार के दूसरे सबसे बड़े सतपुड़ा भवन में सोमवार शाम 4 बजे लगी आग मंगलवार सुबह 9.25 बजे फिर भड़क उठी। 6वें फ्लोर के एसी डक्ट से आग की लपटें उठने लगीं। मंगलवार सुबह 8 बजे तक टीम ने आग पर काबू पा लिया था लेकिन 6वें फ्लोर से धुआं उठ रहा है। गंगा-जमना स्कूल पर बुलडोजर एक्शन के संकेत गृहमंत्री मुख्यमंत्री ने दमोह के गंगा-जमना स्कूल पर बुलडोजर एक्शन के संकेत दिए हैं। भोपाल में उन्होंने कहा जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि स्कूल का एक हिस्सा अवैध निर्माण कर बनाया गया है। बुलडोजर की कार्रवाई संभव है। जबलपुर में जीप पलटने से युवक की मौत जबलपुर में मंगलवार सुबह जीप पलटने से युवक की मौत हो गई। 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना गढ़ा रेलवे स्टेशन के पास सुबह 8.30 बजे हुई। सभी सागर से शादी से लौटकर मुहास जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी लगने से हादसा हुआ है। मध्यप्रदेश में नौतपा जैसी गर्मी पड़ रही मध्यप्रदेश में नौतपा जैसी गर्मी पड़ रही है। जून में पहली बार खजुराहो नौगांव और दमोह में टेम्प्रेचर 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। प्रदेश के 95% शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। आमतौर पर इस समय प्री-मानसून की एक्टिविटी होती है।