राजधानी देहरादून के त्यागी रोड स्थित एक निजी होटल में महा जनसंपर्क अभियान के तहत व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया इस आयोजन में राजधानी देहरादून सहित प्रदेशभर के व्यापारियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित बीजेपी के कई विधायक नेता और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे.....इस अवसर पर व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याओं को रखा साथ ही विज्ञापन के रूप में अपनी समस्याओं को रखा और मुख्यमंत्री से उन समस्याओं को जल्द निदान का आग्रह किया उत्तराखंड की चार धाम यात्रा जोरों पर चल रही है और यदि अभी तक बात करें तो कई रिकॉर्ड चार धाम यात्रा तोड़ चुकी है लेकिन ट्रिप व ग्रीन कार्ड को लेकर कहीं ना कहीं चारधाम यात्रियों को दिक्कतों का सामना उठाना पड़ता था क्योंकि जो परिवहन विभाग की चेकपोस्ट चार धाम यात्रा के रास्तों पर खुली हुई है वहां पर कनेक्टिविटी नहीं थी जिस को दूर करते हुए परिवहन विभाग ने इस बार कनेक्टिविटी के नए आयाम उत्पन्न किए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए मूल मंत्र पर प्रदेश सरकार आगे बढ़ रही है। सीएम धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर उत्तराखंड में भी कई ऐसी योजनाएं हैं। जिनको केंद्र से स्वीकृति मिली है और राज्य को नई पहचान भी। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री ने प्रदेश को जो नवरत्न दिए हैं। जब वह धरातल पर उतरेंगे तो प्रदेश नए आयाम स्थापित करेगा। बताया कि नवरत्न मिलने से प्रदेश में रोजगार पर्यटन निर्माण आदि सभी क्षेत्रों में प्रदेश में तरक्की होगी और प्रदेश नई राह की ओर अग्रसर होगा चारधाम यात्रा चरम पर है एवं सूवे के मुख्यमंत्री स्वयं जनपद उत्तरकाशी में दोनों धामों की व्यवस्था को देख चुके हैं पर इसके उल्ट यमनोत्री धाम में यात्रियों के लिए बने पैदल मार्ग पर कीचड़ ही कीचड़ फैल रखा है यात्री घोड़े खच्चर पर भी सुरक्षित नहीं है क्योंकि जिस मार्ग पर वह चल रहे हैं वहां कीचड़ ही कीचड़ फैल रखा है कार्यदाई संस्था जिलापंचायत पर्यटन विभाग मौन साधे हुए हैं आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि जिस जगह पर जानवर नहीं चल सकता वहां इंसान कैसे चल रहा होगा ऐसे में विधायक भी लाचार दिख रहे हैं अतिक्रमण के नाम पर उत्तराखंड में अधिकारी उत्पीड़न करने का काम कर रहे हैं जसपुर से विधायक आदेश चौहान ने कहा कि चकराता विधायक प्रीतम सिंह पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा पूर्व राजपुर विधायक राजकुमार के साथ उनका प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। उत्तराखंड में अधिकारी अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 50 वर्षों से जो लोग एक जगह पर रह रहे हैं उनकी बसावट इतनी पुरानी है। उत्तराखंड के अधिकारी अतिक्रमण के नाम पर हठधर्मिता दिखाने का काम कर रहे हैं।