Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Jun-2023

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को जबलपुर पहुंची। इस दौरान प्रियंका गांधी ने ग्वरीघाट पर 101 ब्राह्मणों के साथ करीब 20 मिनट तक मां नर्मदा की पूजा-आरती की। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ मौजूद थे। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का चुनावी शंखनाद मां नर्मदा के जयकारे से किया । प्रियंका ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके साथ पिछले 18 साल से गलत हो रहा है। आपका इस्तेमाल हो रहा है। आपका शोषण हो रहा है। धन-बल से जनादेश को कुचला जाता है। पिछली बार आपने हमारी सरकार बनाई थी लेकिन जोड़-तोड़ और पैसे से भाजपा के लोगों ने हमारी सरकार तोड़ी और अपनी बना ली। प्रियंका ने सभा में आगे कहा कि इन्होंने महाकाल को नहीं छोड़ा। एक पुजारी ने मुझे वीडियो भेजा। हवा से मूर्तियां उड़ रही हैं। इन्होंने भगवान को भी नहीं छोड़ा। 225 महीनों की सरकार में इन्होंने 220 घोटाले किए हैं। तकरीबन हर महीने एक नया घोटाला किया है।