Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
12-Jun-2023

MP में सड़क हादसे में कांग्रेस नेता का निधन नर्मदापुरम में हरदा स्टेट हाईवे पर पलटी गाड़ी MP के नर्मदापुरम हरदा स्टेट हाईवे पर डोलरिया के मंगवारी के पास सड़क हादसे में कांग्रेस नेता अक्षय दीक्षित का निधन हो गया। घटना रविवार रात 10 बजे हुई। गाड़ी में कांग्रेस नेता अक्षय माखननगर बीएमओ डॉक्टर रोहित शर्मा अन्य एक व्यक्ति बैठे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 100 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। गाड़ी से बाहर निकालकर घायलों को पहले नर्मदा अस्पताल ले गए। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे में अक्षय दीक्षित का निधन हो गया। बीएमओ रोहित समेत अन्य एक साथी घायल है। डॉ. रोहित का पांडे अस्पताल में उपचार जारी है। जबलपुर से प्रियंका गांधी का MP में चुनावी शंखना​​​​​​​द कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज जबलपुर में हैं। वे सबसे पहले ग्वारीघाट पहुंचीं। यहां 101 ब्राह्मणों के साथ नर्मदा पूजन का पूजन अर्चन किया । पूर्व मुख्यमंत्री और PCC चीफ कमलनाथ भी साथ थे । घाट पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे । आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब 13 हजार मानदेय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब रिटायर होने पर एकमुश्त सवा लाख रुपए दिए जाएंगे। आंगनबाड़ी सहायिका को रिटायरमेंट पर एक लाख रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को यह घोषणा की। उन्होंने कहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 13 हजार रुपए कर दिया जाएगा। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय भी बढ़ाकर 6500 रु. कर दिया जाएगा। प्रदेश में 2 से 3 दिन और गर्मी वाले केरल में एंट्री के बाद मानसून का मूवमेंट स्लो हो गया है। इस कारण मध्यप्रदेश में इसकी एंट्री 10 से 12 दिन बाद ही हो सकती है। इससे पहले प्रदेश में तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि अगले 2 से 3 दिन गर्मी भरे होंगे। 15 जून के बाद थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि कुछ शहरों में सोमवार को हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।