Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
10-Jun-2023

भिंड में मकान में विस्फोट 3 बच्चों की मौत भिंड में शनिवार सुबह 6.30 बजे एक मकान में विस्फोट होने से तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना गोरमी थाना इलाके के दले का पुरा की है। धमाके के बाद मकान में आग लग गई। इसकी चपेट में बच्चे दंपती और दो महिलाएं आ गईं। घायलों को गोरमी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है। फिलहाल यह पता किया जा रहा है कि धमाका किस वजह से हुआ। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। मानसून की एंट्री से पहले दो सिस्टम एक्टिव मानसून की एंट्री से पहले मध्यप्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव हैं। इससे प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है। तेज हवा भी चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में हवा की स्पीड बढ़ेगी। यह 70Km या इससे ज्यादा रह सकती है। भोपाल में हवा की रफ्तार 50Km तक रहने की संभावना है। जबलपुर से पकड़ाए 3 संदिग्धों की पेशी आज जबलपुर से गिरफ्तार तीन संदिग्धों को 10 जून तक रिमांड पर भेजा गया था। तीनों को शनिवार को तीसरी बार भोपाल की स्पेशल NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां पर वकील अपनी दलीलें रखेंगे। सभी की 14 दिनों की रिमांड पूरी हो चुकी है। अब आरोपियों को जेल भेजा सकता है। राज्य सेवा परीक्षा 2020 का रिजल्ट घोषित कर दिया मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार रात राज्य सेवा परीक्षा 2020 का रिजल्ट घोषित कर दिया। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। विभिन्न विभागों में कुल 260 पदों के लिए राज्य सेवा परीक्षा 2020 अंतर्गत प्रारंभिक परीक्षा 24 अप्रैल 2022 से 29 अप्रैल 2022 तक को आयोजित की गई थी।