Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-Jun-2023

मध्यप्रदेश में दर्ज केस वापस होंगे! गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी जानकारी MP में दर्ज केस वापस होंगे! गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी जानकारी कोरोनाकाल के समय दर्ज केसों को वापस लिया जाएगा मध्यप्रदेश में कोरोनाकाल के समय दर्ज केसों को वापस लिया जाएगा। गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर कोविड-19 के समय लॉकडाउन का पालन न करने पर साधारण धाराओं में केस दर्ज किए गए थे। अब इन सभी मामलों को सरकार ने वापस लेने का फैसला लिया है। बोरवेल में फंसी बच्ची को रोबोट से निकालने के प्रयास सीहोर के मुंगावली गांव में तीन साल की बच्ची सृष्टि के 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 34 से ज्यादा घंटे हो गए हैं। SDRF NDRF और आर्मी की रेस्क्यू की कोशिशें नाकाम रहीं। बच्ची का रेस्क्यू नहीं हो पाया है। गुरुवार को सुबह नौ बजे दिल्ली की रोबोटिक टीम ने ऑपरेशन शुरू किया है। बालू से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई उज्जैन के पास पंथ पिपलाई में धौलपुर से उज्जैन की और आ रहे बालू से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई । आग लगने से उज्जैन इंदौर रोड पर अफरा तफरी मच गई । आग लगने के बाद ट्रक ड्राइवर और क्लीनर फरार हो गए । जिससे इंदौर उज्जैन रोड पर जाम लग गया । कई यात्री बस को रोक दिया गया । आग पर काबू पाने के बाद यातायात को खोला गया । सरकार किसान कल्याण महाकुंभ का आयोजन करेगी राजगढ़ में 15 जून को शिवराज सरकार किसान कल्याण महाकुंभ का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 2900 करोड़ रुपए के दावों का भुगतान और किसानों के ऋण की ब्याज माफी को सिंगल क्लिक के जरिए उनके खातों में ट्रांसफर करेंगे।