सीहोर मंगलवार को इस समय सृष्टि अकेले यहां खेल रही थी। जहां अभी सैकड़ों लोग खड़े हैं। वो खेल रही थी और कुछ दूरी पर उनकी मां कंडे थेप रही थी। बच्ची खेल रही थी। खेलते खेलते वो वहां पहुंच गई जहां से देखते ही देखते वो बोरवेल में गिर गई। और उसकी मां रानी देखती रह गई। जब वो गिरी तो 25 फिट पर जा कर अटक गई। इसके बाद उसे निकालने में प्रशासन और एनडीईआरएफ की टीम जुट गई। पर टीम जितनी पास पहुंचती सृष्टि उनसे दूर होती जाती। सृष्टि अब 26 घंटे बाद 110 फीट दूर है। अब मौके पर आर्मी भी है और योजना बना रही है। आर्मी अपने तरीके से बचावकार्य शुरू करेगी और सृष्टि अभी भी 110 फीट नीचे बोरवेल में अटकी है। ऊपर हजारों लोग जंग लड़ रहे हैं और नीचे वो अकेली... टीम 20 फीट से ज्यादा खोद चुकी है पर सृष्टि अब भी 90 फीट दूर है।