कमलनाथ ने कहा- MP में चौपट राज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंदसौर गोलीकांड की 6वीं बरसी पर आज पिपलिया मंडी पहुंचे। कमलनाथ ने कहा किसान न्याय मांग रहे थे लेकिन उन पर गोलियां चलीं। 6 साल तक जांच का नाटक चला। आज तक कोई जांच रिपोर्ट नहीं आई। ये दबाने और छिपाने की राजनीति करें इसका पर्दाफाश हो चुका है। किसान इनसे अब कोई न्याय की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। शिवराज की सरकार चौपट सरकार है। आज एमपी हड़ताल का प्रदेश हो चुका है जहां देखो वहां हड़ताल हो रही है। मध्यप्रदेश में अब 24-25 जून को मानसून की एंट्री मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री अब 24-25 जून को हो सकती है। पहले पूर्वानुमान 18 से 20 जून तक का था लेकिन केरल में मानसून लेट हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक मानसून 8 जून तक केरल पहुंच सकता है। इस कारण यह प्रदेश में भी देरी से पहुंचेगा। 6 मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ग्वालियर आएंगे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए मंगलवार को वीवीआईपी ग्वालियर आ रहे हैं। इनमें गृहमंत्री अमित शाह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल CM शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य केंद्रीय और राज्यमंत्री शामिल हैं। इसके अलावा अन्य पांच राज्यों के (उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र उत्तराखंड गुजरात असम) के मुख्यमंत्री भी शादी में शरीक होंगे। मुख्य कार्यक्रम मेला ग्राउंड पर होगा। नेशनल प्लेयर ने फांसी लगाकर सुसाइड किया जबलपुर में बेसबॉल की नेशनल प्लेयर संजना बरकड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सिवनी जिले के धूमा की रहने वाली थीं। जबलपुर में रहकर मानकुंवर बाई कॉलेज में BA सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थीं। शहर के संजीवनी नगर थाना इलाके के गंगा नगर में परिवार के साथ रह रही थीं। घटना सोमवार देर रात की है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगा रही है।