खत्री के घर पर आज प्रशासन का बुल्डोजर चला MP में जबलपुर के कुख्यात सटोरिया दिलीप खत्री के घर पर आज प्रशासन का बुल्डोजर चला। जिला प्रशासन पुलिस और नगर निगम की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मकान का एक हिस्सा तोड़ा दिया है। सटोरिया दिलीप खत्री ने मकान को 20 फीट तक अवैध रूप से आगे बढ़ा रखा था। खत्री लंबे समय से फरार है जिसके खिलाफ शहर के कई थानों में दर्जनों अपराध दर्ज है। सप्त ऋषियों की मूर्तियों को रिपेयर नहीं किया जाएगा उज्जैन के महाकाल लोक में तेज आंधी के कारण गिरी मूर्तियों के बाद राजनीति तेज हो गई है। आंधी से उखड़ी सप्त ऋषियों की मूर्तियों को रिपेयर नहीं किया जाएगा। यानी खंडित मूर्तियां नहीं लगाई जाएंगी। इसकी जगह सप्त ऋषियों की नई मूर्तियां लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके निर्देश भी दिए हैं। इंदौर में करणी सेना के कार्यकारी जिलाध्यक्ष को गोली मारी इंदौर के कनाड़िया इलाके में बुधवार देर रात करणी सेना के पदाधिकारी मोहित सिंह पटेल की रिवॉल्वर की गोली लगने से मौत हो गई। घटना कनाड़िया रोड पर बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे की है। मोहित को सीने में दो गोलियां लगी हैं। ये गोलियां लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गई हैं। पुलिस के मुताबिक प्रॉपर्टी विवाद की आशंका है। फेसबुक प्रोफाइल पर मोहित का कार्यकारी जिलाध्यक्ष होना सामने आया है। मृतक की कार पर भी करणी सेना अध्यक्ष की प्लेट लगी हुई मिली है। भोपाल में अगले साल से 1 जून को सरकारी छुट्टी अगले साल से भोपाल में 1 जून को भोपाल विलीनीकरण और भोपाल गौरव दिवस के अवसर पर शासकीय अवकाश रहेगा। CM शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार सुबह 8.15 बजे यह घोषणा की। उन्होंने एक शोध संस्थान बनाने की बात भी कही। ताकि राजा भोज और रानी कमलापति आदि का इतिहास युवा पीढ़ी को बताया जा सके। मध्यप्रदेश में मई महीने में भीषण गर्मी पड़ने का ट्रेंड मध्यप्रदेश में मई महीने में भीषण गर्मी पड़ने का ट्रेंड है लेकिन इस बार गर्मी नहीं तपा सकी। बारिश हुई। जमकर ओले गिरे। 15 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब हर जिले में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।आमतौर पर प्रदेश में मई महीने में 6.6 मिमी बारिश होती है