बड़ा हादसा! MP में जिंदा जले लोग बड़ा हादसा! MP में जिंदा जले लोग बुधवार सुबह एक कार में चार लोग जिंदा जल गए MP के हरदा में बुधवार सुबह एक कार में चार लोग जिंदा जल गए। ये कार सुबह करीब 7 बजे टिमरनी थाना इलाके के पोखरनी गांव के पास पेड़ से टकरा गई। गाड़ी में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। कार बरकला चारखेड़ा गांव निवासी अखिलेश पिता महेश कुशवाहा के नाम से रजिस्टर्ड है। इसमें अखिलेश कुशवाहा राकेश पिता महेश कुशवाहा शिवानी पति राकेश कुशवाहा और आदर्श पिता गोलू चौधरी सवार थे। रा शिवराज सिंह चौहान गौरव दौड़ में शामिल हुए भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गौरव दौड़ में शामिल हुए। इसका आयोजन जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से कराया गया। दौड़ सुबह 6.20 बजे VIP रोड से शुरू हुई। शाम 4 बजे गौरव यात्रा है। सारा अली खान ने महाकाल मंदिर में दर्शन किए बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान बुधवार सुबह उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचीं। तड़के भस्म आरती में शामिल हुईं। नंदी हॉल में आधे घंटे तक शिव जाप करते हुए ध्यान लगाकर बैठी रहीं। सुबह 7 बजे होने वाली भोग आरती में भी शामिल हुईं। सारा अपनी अपकमिंग मूवी जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंची थीं। जून की शुरुआत आंधी-बारिश से होगी नौतपा खत्म होने को है। बुधवार को सातवां दिन है। मध्यप्रदेश में आंधी - पानी का दौर है और यह जून की शुरुआत में भी रहेगा। जून की शुरुआत आंधी-बारिश से होगी। 3 से 5 जून तक ग्वालियर और चंबल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव रहेगा। ऐसे में यहां 40 से 50Km प्रतिघंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। भोपाल इंदौर और उज्जैन में भी पानी गिरने की संभावना है। ओले भी गिर सकते हैं।