मध्यप्रदेश में अलर्ट 50Km की गति से चलेगी हवा MP में अलर्ट 50Km की गति से चलेगी हवा अलर्ट 50Km की गति से चलेगी हवा मध्यप्रदेश में नौतपा के बीच आंधी-पानी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 3 दिन तेज हवा और बारिश का दौर रहेगा। हवा की स्पीड 50Km प्रतिघंटा या इससे ज्यादा पहुंच सकती है। भोपाल इंदौर उज्जैन जबलपुर समेत अन्य संभाग में भी मौसम बदला रहेगा। रात में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 3 सिस्टम और नमी की वजह से प्रदेश में हवा की स्पीड तीन गुना तक बढ़ गई है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने नया धार्मिक प्रयोग शुरू किया मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने नया धार्मिक प्रयोग शुरू किया है। अब पार्टी सभी 230 विधानसभाओं में सुंदरकांड और रुद्राभिषेक कराएगी। इधर बीजेपी ने इसे सीताहरण जैसी कोशिश बताया है। दो कैदियों ने बैरक में घुसकर पीटा आंख में आई गंभीर चोट महिला से रेप के आरोप में भोपाल केंद्रीय जेल में बंद मिर्ची बाबा पर दूसरे कैदियों ने हमला कर दिया। उनकी आंख में गंभीर चोट आई है। इसका खुलासा तब हुआ जब बाबा के वकील श्रीकृष्ण धौसेला जेल में उनसे मिलने गए नामीबिया जाएगा कूनो चीता प्रोजेक्ट का स्टाफ कूनो वन अभयारण्य में चीतों की मौतों के बाद केंद्रीय वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने भोपाल में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ चीता प्रोजेक्ट की समीक्षा की। केन्द्रीय वन मंत्री ने कहा कि चीता प्रोजेक्ट के अंतर्गत चीता संरक्षण प्रबंधन में लगे अधिकारी और कर्मचारियों को चयनित कर नामीबिया दक्षिण अफ्रीका स्टडी टूर के लिए भेजा जाएगा। तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव का भव्य शुभारंभ सीहोर जिले में स्थित देवीधाम सलकनपुर में 29 से 31 मई तक तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। तीन दिवसीय देवी लोक महोत्सव में अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर सोमवार शाम 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। प्रज्ज्वलित दीपों से देवी लोक विजयासन धाम सलकनपुर लिखा गया था।