Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
29-May-2023

जबलपुर में बम लेकर घूम रहे शख्स को दबोचा लार्डगंज थाना पुलिस ने किसी वारदात की फिराक में बम लेकर घूम रहे बदमाश उमेश यादव को रानीताल स्टेडियम के पास से गिरफ्तार किया है। जब उसके पास मौजूद थैली की तलाशी ली तो उसमें 3 जिंदा बम निकले जिसे जवानों ने तुरंत ही निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। सरकार को प्रदेश के बुजुर्गों ने भी घेरने की तैयारी शुरू चुनावी साल में अब मध्यप्रदेश सरकार को प्रदेश के बुजुर्गों ने भी घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। पेंशनर्स संघ ने अपने आंदोलन का आगाज जबलपुर से कर दिया है। नर्मदा नदी के उमा घाट में पेंशनर्स ने जल सत्याग्रह किया और सरकार को चेतावनी भी दी है। लार्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीताल पेट्रोल पंप में एक युवक को बदमाशो ने मिलकर चाकू से हमला कर घायल कर दिया वही घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जबलपुर की संजीवनी नगर पुलिस ने एक महिला से मोबाइल फ्राॅड के माध्यम से धोखाधड़ी कर एक लाख पंचानवे हजार रुपए अकाउंट से उड़ा देने वाले आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। बंदना केसरवानी नामक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके अकाउंट से 1 लाख 95 हजार की राशि निकल गई। जबलपुर में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा लाडली बहना योजना को लेकर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जहां महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अश्वनी परांजपे ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं वह सराहनीय कदम है। दिल्ली और पंजाब फतह करने के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर मध्यप्रदेश पर है जबलपुर पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी ग्वालियर में एक महारैली करेगी और इसी महारैली के जरिए आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेगी। पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी ग्वालियर में एक महारैली करेगी और इसी महारैली के जरिए आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेगी। यह महारैली 25 जून को की जाएगी जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे।