Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
29-May-2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि इसी साल होने जा रहे मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी 150 सीटें जीतेगी। इससे पहले उन्होंने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में MP के पार्टी नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक की। राहुल ने कहा बैठक में हमारी लंबी चर्चा चली। हमारा आंतरिक आकलन है कि हमें कर्नाटक में 136 सीटें मिली हैं। मध्यप्रदेश में 150 सीटें मिलने वाली हैं। कर्नाटक में जो किया उसे हम रिपीट करने जा रहे हैं। शिवराज ने कहा- मन को बहलाने को ख्याल अच्छा है। राहुल गांधी के दावे पर भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा मन को बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है। भाजपा मध्यप्रदेश में 200 से ज्यादा सीट जीतेगी।