Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
26-May-2023

MP भाजपा में घमासान जारी! नहीं सुलझ रहे नेताओं के झगड़े MP भाजपा में घमासान जारी! स्क्रीन शॉट हुए वायरल भाजपा में घमासान जारी! स्क्रीन शॉट हुए वायरल शिवराज सरकार के मंत्रियों भूपेंद्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत के बीच तनातनी अब उनके करीबी आगे बढ़ा रहे है। राजस्व मंत्री राजपूत के पुत्र आकाश ने सोशल मीडिया पर भूपेंद्र सिंह पर तंज कसते हुए लिखा - ‘अच्छा है हम खुरई में नहीं हैं वरना बात करने पर ही जेल चले जाते। क्यों भाई साधु जी..’। खुरई विधानसभा से भूपेंद्र सिंह विधायक हैं। आकाश ने बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। हालांकि तब तक स्क्रीन शॉट वायरल हो गए। ब्राह्मण नारी सम्मान बताकर फोटो खिंचवाना पड़ा भारी इंदौर में ब्राह्मण नारी सम्मान बताकर भाजपा नेत्री के साथ फोटो खिंचवाना कांग्रेसियों को भारी पड़ गया। मामले में भाजपा नेत्री ने 24 घंटे बाद कांग्रेसियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। भाजपा नेत्री का कहना है कि मुझे रात 12 बजे सोशल मीडिया पर पता चला कि मुझे गुमराह कर कांग्रेसियों ने मेरे फोटो व गलत जानकारी पोस्ट कर मेरी व पार्टी की छवि को धूमिल किया है। मामला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शैलजा मिश्रा से जुड़ा है। 29 मई से 31 मई तक तीन दिवसीय देवीलोक महोत्सव देवीधाम सलकनपुर में 29 मई से 31 मई तक तीन दिवसीय देवीलोक महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान सलकनपुर मंदिर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया है सलकनपुर में अनेक सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस महोत्सव में महाकाल लोक की तर्ज पर बनने वाले देवी लोक की आधारशिला भी रखी जाएगी। आंधी से पेड़ गिरे कई जगह बिजली गुल मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत कमजोर रही। पहले दिन पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौजूदा सिस्टम का असर कम होने के कारण बारिश के आसार भी कम हैं लेकिन 29 मई से फिर एक सिस्टम एक्टिव फिर हो रहा है। इससे जून की शुरुआत भी आंधी-बारिश से ही होगी।