कमलनाथ को सीएम बनाने गुल्लक टीम पहुंची भोपाल कमलनाथ को सीएम बनाने गुल्लक टीम पहुंची भोपाल कमलनाथ को सीएम बनाने गुल्लक टीम पहुंची भोपाल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस नेताओं में उत्साह है। इस पदयात्रा से प्रेरित होकर सीहोर जिले के आष्टा के रहने वाले चार बच्चे 101 किमी की पदयात्रा कर भोपाल पहुंचे। कमलनाथ को सीएम बनाने की मंशा लेकर इन छोटे बच्चों ने भीषण गर्मी में आष्टा से भोपाल तक का सफर तय किया। भोपाल में बुधवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ को इन चारों बच्चों ने गुल्लक भेंट की। भोपाल से सटे सीहोर जिले के आष्टा कस्बे के रहने वाले 16 वर्षीय राजकुमार परमार जिया परमार जतिन परमार और यशराज परमार आपस में भाई बहन हैं। इनके पिता एक गैर सरकारी संगठन के जरिए स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप मुहैया कराते हैं। एमपी बोर्ड 10वीं में 66.47% बच्चे पास माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड (MPBSE) की 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। परिणाम दोपहर 12.27 बजे मंडल मुख्यालय के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित ऑडिटोरियम में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार जारी किया। रिजल्ट 66.47% रहा। 10वीं-12वीं का परिणाम एक साथ जारी किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को रिजल्ट की घोषणा के अवसर पर नहीं बुलाया गया है। नौतपा 25 मई यानी गुरुवार से शुरू हो गए नौतपा 25 मई यानी गुरुवार से शुरू हो गए हैं। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत आंधी-बारिश से होगी। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से जून के पहले सप्ताह तक मौसम बदला रहेगा। दिव्य दरबार में बांग्लादेशी युवती बोली- सनातनी बनना है बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में बांग्लादेश से आई एक युवती पहुंची। उसने विनती करते हुए कहा कि मुझे सनातन धर्म स्वीकार करना है। युवती ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि वह कई महीनों से यूट्यूब पर उनका कार्यक्रम देख रही है। उसे राम नाम का जाप करने से सुकून मिलता है।