मणिपुर में तीसरे दिन आगजनी:कुकी लोगों ने मैतेई क्षेत्र में घर फूंके मणिपुर में मैतेई समुदाय को ST का दर्जा दिए जाने के खिलाफ 3 मई से शुरू हुई हिंसा 20 दिन बाद फिर भड़क गई है। बिष्णपुर जिले के त्रोंग्लाओबी गांव में कर्फ्यू में ढील देते ही हिंसा हुई। दरअसल संदिग्ध कुकी लोगों ने मंगलवार को तीन मैतेई घरों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना का बदला लेते हुए दूसरे समुदाय ने भी चार घर जला दिए। फिर हथियारों से लैस लोगों ने विष्णुपुर के मोइरांग के कुछ गांवों में हमला किया। नई संसद का इनॉग्रेशन सरकार के साथ 17 दल:20 विपक्षी पार्टियों ने बहिष्कार किया; संसद के नए भवन के इनॉग्रेशन पर विवाद थम नहीं रहा है। कुल 40 पार्टियों में से कांग्रेस समेत 20 विपक्षी पार्टियों ने इसके बहिष्कार का ऐलान किया है। उधर भाजपा समेत 17 पार्टियों ने सरकार के न्योते को स्वीकार कर लिया है विपक्ष का कहना है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दरकिनार कर प्रधानमंत्री से इसका इनॉग्रेशन कराने का निर्णय न केवल गंभीर अपमान है बल्कि यह लोकतंत्र पर भी सीधा हमला है। तीन देशों की यात्रा कर दिल्ली लौटे PM मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के बाद गुरुवार सुबह दिल्ली लौट आए। पालम एयरपोर्ट पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की आत्मा क्या होती है लोकतंत्र का सामर्थ्य क्या है यह ऑस्ट्रेलिया में हुए भारतीय इवेंट को देखकर समझा जा सकता है। वे बोले कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के बीच जो समारोह हुआ उसमें वहां के PM पूर्व PM सत्ता पक्ष के सांसद और पूरा विपक्ष शामिल हुआ था। ये वहां का लोकतंत्र है। जिस केस में विधायकी गई उसी में आजम बरी हेट स्पीच केस में आजम खान को बड़ी राहत मिली है। बुधवार को रामपुर की स्पेशल MP/MLA कोर्ट ने आजम को बरी कर दिया। आजम को इसी केस में MP/MLA कोर्ट की निचली अदालत से 3 साल की सजा हुई थी। सजा के बाद उनकी विधायकी चली गई थी। इसके बाद इस सीट पर उप चुनाव हुआ जिसमें आजम पर केस करने वाले भाजपा नेता विधायक चुने गए। रनवे को छूकर अचानक टेक ऑफ कर गया इंडिगो प्लेन अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो का एक प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे को छूकर वापस हवा में उड़ गया। अचानक हुए टेक ऑफ से प्लेन में बैठे यात्री घबरा गए। प्लेन में मौजूद एक पैसेंजर ने कहा कि इससे 100 से ज्यादा यात्रियों की जिंदगी खतरे में आ गई थी।घटना सोमवार रात 8.45 बजे की है।