Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
24-May-2023

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा की प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में भारत को जी 20 की अध्यक्षता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और ऐसे समय पर जब पूरी दुनिया अर्थव्यवस्था से चरमरा गई थी ऐसे महत्वपूर्ण समय पर भारत कोल जी-20 की अध्यक्षता सौंपी गई है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पूरे देश में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है पहले यह बैठक बड़े-बड़े स्थानों पर होती थी लेकिन देश के छोटे-छोटे राज्यों में इस बैठक का आयोजन किया जा रहा है उत्तराखंड में भी हमें जी-20 की तीन बैठक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ बद्रीनाथ धाम में इन दिनों श्रद्वालुओं का हुजूम उमड रहा है। धाम में हर रोज 20 हजार से अधिक श्रद्वालु पहुॅच रहे है। कपाट खुलने के बाद पहले ही महीने में श्रद्वालुओं का आंकडा चार लाख पार कर गया है। खराब मौसम के बावजूद श्रद्वालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शासन प्रशासन द्वारा धाम में तीर्थयात्रियों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया की जा रही है। तीर्थयात्री भी शासन प्रशासन का आभार व्यक्त कर रहे है।+ नरेंद्र नगर में होने वाले जी-20 सम्मेलन को लेकर 53 मेहमानों का सदस्य दल आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा जहां उनका उत्तराखंड की संस्कृति के साथ लोक गीतों से जोरदार स्वागत किया गया। बता दें कि जी-20 सम्मेलन की मेजबानी इस बार भारत को मिली है जिसके चलते महीनों से तैयारियां चल रही थी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे विदेशी मेहमानों को कड़ी सुरक्षा के साथ सड़क मार्ग से नरेंद्र नगर ले जाया गया इस बीच रानीपोखरी मैं स्वयं सहायता समूह आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व उत्तराखंड की सांस्कृतिक टीमों द्वारा विदेशी मेहमानों का फूल बरसा कर स्वागत किया गया। UPSC नतीजों के सामने आने के बाद उत्तराखंड के कई घरों में जश्न का माहौल है उत्तराखंड के कई बच्चों ने UPSC में सफलता हासिल कर नाम रौशन किया है। इस लिस्ट में हल्द्वानी निवासी दीक्षिता जोशी का नाम भी शामिल है पीलीकोठी की रहने वाली दीक्षिता जोशी ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 58वीं रैंक हासिल की है। इसकी साथ ही उनका आईएएस ऑफिसर बनने का सपना साकार हुआ है। संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में उत्तराखंड राज्य के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर शहर कि ईश्वर कॉलोनी निवासी गरिमा नरूला ने पहले ही प्रयास में आईएएस की परीक्षा में 39 वी रैंक प्राप्त की उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता और गुरु जनों को दिया है उधम सिंह नगर के कप्तान मंजूनाथ टीसी ने गरिमा के घर जाकर उनको शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की रूड़की के भारतनगर रामपुर रोड पर भारी विरोध के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में चलाया गया। इस अभियान में न्यायालय के आदेश पर 21 दुकानों को ध्वस्त किया जाना है। इसके साथ ही कुछ मकानों पर भी कार्रवाई की जानी है। भारतनगर में रामपुर रोड पर एक भूखंड पर बनी दुकानों का विवाद लंबे समय से कोर्ट में चला रहा था यह भूखंड सरकारी बताया गया है और करीब 35 वर्ष पूर्व इसका बैनामा अलग-अलग लोगों के नाम कर दिया गया था