Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-May-2023

चैन स्नैचिंग कि वारदातों को अंजाम देने वाले लुटेरे गिरफ्तार शहर के कुंडीपुरा एवं देहात थाना क्षेत्र में हुई लूट के दो मामलों में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस कप्तान विनायक वर्मा ने लूट की इस वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि तकनीकी संसाधनों एवं मुखबिर तंत्र की सूचनाओं के आधार पर तीन संदेही पंकज कड़वे हर्षवर्धन धुर्वे एवं करण रैकवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई जिसके बाद उन्होंने इन घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया आरोपियों की निशानदेही से लूट में प्रयुक्त दो बाइक एवं लूट के आभूषण बरामद किए गए। संबल कार्ड बनवाने 3 वर्षों से कार्यालय के चक्कर काट रही है विधवा महिला सारसवाड़ा निवासी संतोषी माहौरे नामक महिला अपने 3 साल के बेटे के साथ आकर कलेक्ट्रेट में संबल योजना के कार्ड के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रही हैसंतोषी के पति की मृत्यु 3 वर्ष पहले हो चुकि है वो अब बेसहारा हैअपने 3 साल के बच्चे के साथ अपने गांव से 10 किलोमीटर पैदल चलकर आती हैऔर बच्चे को लेकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही हैपर विभाग के अधिकारियो की अनदेखी के चलते महिला 3 साल से परेशान संबल योजना का लाभ लेने संबल कार्ड बनवाने भटक रही है। कलयुगी पुत्र ने की जमीन विवाद में पिता की हत्या कोयलांचल के परासिया थाना की न्यूटन चौकी अंतर्गत जमीनी विवाद को लेकर एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया । मामले में न्यूटन पुलिस ने बताया कि यहां के सेमरताल तुरसी गांव निवासी फूलचंद काकोडिय़ा (५८) ने ग्राम में ही ठेके पर खेत दिया है। पिछले दिनों उसने खेत के आसपास लगी लकडिय़ों को बेच दिया था इसके कारण बड़ा पुत्र गुरुप्रसाद काकोडिय़ा पिता से नाराज चल रहा था। आए दिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होते रहते थे। बुधवार सुबह भी खेती की लकड़ी बेचने और खेत ठेके पर देने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में पुत्र गुरुप्रसाद ने अपने पिता फूलचंद काकोडिय़ा की लाठी से पिटाई कर दी जिससे पिता की मौत हो गईजिसके बाद पुलिस ने आरोपी गुरुप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। नगर निगम सभा कक्ष में आयोजित हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक नगर निगम सभाकक्ष में प्रति बुधवार की तरह इस बुधवार भी निगम कमिश्नर राहुल सिंह द्वारा साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली गई। जिसमे नगर निगम से संबंधित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेनिगम कमिश्नर राहुल सिंह ने समस्त विभागों में चल रहे कार्यो की प्रगति से संबंधित जानकारी लेकर अधिकारियों कर्मचारियों को उचित दिशा निर्देश दि। वही जलकर मकान टैक्स शहर की साफ सफाई व्यवस्था एवं शहर में पहले अतिक्रमण को प्रतिबंधित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्ट्रेट परसिर व जनपद पंचायत परिसर शराब की बोतलों का लगा अंबार एक तरफ नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर वन आने दिन रात एक कार दे रहा है वही कलेक्ट्रेट परसिर के अंदर जनपद पंचायत परिसर में शराब की बोतलों का अंबार लगा दिखाई पड़ता है।अब ये कहना मुश्किल होगा कि कोई बाहरी असामाजिक तत्वो द्वारा जनपद पंचायत परिसर में शराब खोरी की जा रही है या फिर ये जनपद पंचायत के ही कर्मचारियों की करतूत है।जनपद पंचायत का परिसर चारो तरफ बाउंड्रीवाल स्थित हैऔर बाहरी व्यक्ति का यंहा आना मुश्किल है फिर भी देखना होगा कि जनपद पंचायत के अधिकारी इस पर कब तक इस पर नकेल लगा सकेंगे। मध्य प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ द्वारा सौंपा ज्ञापन मध्य प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ द्वारा आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बताया कि विगत 8 वर्षों से अपनी विभिन्न मांगों को ज्ञापन एवं धरना के माध्यम से सरकार के सामने रख रहे है परन्तु सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रहा है जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। साथ ही बताया की आगामी 19 मई को मध्य प्रदेश सहकारिता संघ के कर्मचारी प्रदेश संगठन के आवाहन पर भोपाल में एकत्रित होकर अपना सामूहिक इस्तीफा देंगे। द केरेला स्टोरी दिखाने हेतु विवेक बंटी साहू द्वारा टिकट का किया वितरण भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू द्वारा आज बुधवार को महिलाओं को जागृत करने हेतु रघुवंशम मातृशक्ति महिला मंडल की 40 एवं रजक समाज की 45 महिलाओं के निशुल्क द केरेला स्टोरी दिखाने हेतु टिकट का वितरण किया। 10 किलो गांजा के साथ किया गिरफ्तार मुखबिर की सूचना के आधार पर पांढुर्ना पुलिस द्वारा बुधवार देर रात नेशनल हाईवे 47 के बस स्टॉप के पास मुखबिर की सूचना पर पांढुर्ना पुलिस की टीम द्वारा आरोपी विष्णु पिता प्रभु दयाल पंचाल उम्र 52 वर्ष निवासी लंकातलई थाना सुकेत जिला झालावाड़ राजस्थान को 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की पांढुर्ना पुलिस द्वारा आरोपी पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।