राज्य
MP के बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार VVIP के लिए रविवार रात दो बजे सजा। आम लोगों की दिव्य दरबार में एंट्री नहीं थी। केवल VVIP और खास लोग ही दिव्य दरबार में शामिल हुए। इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री सोफे पर बैठे हैं। उनके पास ही पर्ची वाली ट्रे रखी है। धीरेंद्र शास्त्री के इस दिव्य दरबार में कुछ चुनिंदा मंत्री नेता और कुछ बिजनेसमैन शामिल हुए थे। बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पटना के होटल पनाश में ही रात दो बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक यह दिव्य दरबार लगाया था।