Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-May-2023

MP में जिला अस्पताल में मधुमक्खियों से घबराकर युवक तीसरी मंजिल से कूदा मौत मधुमक्खियों से घबराकर युवक तीसरी मंजिल से कूदा मौत खंडवा जिला अस्पताल में सोमवार सुबह मधुमक्खियों के डर से युवक तीसरी मंजिल से कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक पत्नी को प्रसव कराने के लिए लाया था। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित प्रसूति वार्ड में रविवार देर रात से ही मधुमक्खियों ने आतंक मचा रखा था। सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। इसी बीच रामपुरा गांव का रहने वाला सचिन तीसरी मंजिल से कूद गया। चक्रवाती तूफान मोचा का असर मध्यप्रदेश पर भी पड़ेगा बंगाल की खाड़ी से उठने वाले चक्रवाती तूफान मोचा का असर मध्यप्रदेश पर भी पड़ेगा। प्रदेश के कुछ हिस्सों में 40Km प्रतिघंटे की स्पीड से आंधी चलेगी तो हल्की बारिश भी हो सकती है। ऐसे में गर्मी के तेवर फिर ठंडे पड़ सकते हैं। कांग्रेस विधायक ने बजरंग बली को बताया आदिवासी कर्नाटक में कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने की बात कही है। बीजेपी ने इसे भगवान बजरंगबली का अपमान बताते हुए चुनावी मुद्दा बना लिया है। इस बीच कांग्रेस विधायक ने बजरंगबली को आदिवासी बताया और कहा कि कोई इनका नाम लेकर उन्हें अपमानित न करें। सिवनी जिले की बरघाट विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया ने कहा कि बजरंग दल आरएसएस और ये राम सेना के लोगों ने आदिवासियों को मारा है। वह बजरंगबली की बात करते है। बजरंग बली आदिवासी हैं। वे जंगल में रहते थे उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की रक्षा की। उनकी सहायता की। मुरैना हत्याकांड की एक और आरोपी पुष्पा पकड़ी गई है। पुलिस ने रविवार को इटावा (उत्तरप्रदेश) से उसे गिरफ्तार किया है। उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। महिला ने बेटे के हाथ में बंदूक देकर गोलियां चलवाईं थी। वह बेटे को बता रही थी कि किस-किस को गोली मारनी है। मामले में पुलिस ने 9 आरोपी बनाए थे। धीर सिंह और रज्जो देवी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।