Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
06-May-2023

- जम्मू कश्मीर सरकार ग्राम पंचायतों को विकसित करने के लिए उत्तराखंड की पंचायतों से सबक ले रही है। इसी को लेकर आज डोईवाला विकासखंड की बड़कोट ग्राम पंचायत में जम्मू कश्मीर के 40 सरपंचों का एक दल डोईवाला ब्लॉक की बड़कोट ग्राम पंचायत में पहुंचा। जहां उन्होंने उत्तराखंड की पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। जिसके बाद यह सरपंच उत्तराखंड की ग्राम पंचायतों से आये संसाधनों को सीख कर जम्मू में भी अपनी पँचयतों को इसी तरह से विकसित कर सकेंगे। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि हॉकी स्टेडियम का टर्फ विभाग को स्थानांतरित हो चुका है। जिसमें लगातार पानी के छिड़काव के साथ में मेंटेन है। दर्शकों के बैठने का स्थान भी लगभग लगभग तैयार हो चुका है। कार्यदाई संस्था को तेजी लाने के आदेश दिए गए हैं।मल्टीपरज हॉल में रेसलिंग और बॉक्सिंग होनी है इसकी तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी है कार्यदाई संस्था को आगामी अक्टूबर माह तक पूरा करने की दी गई है आगामी अक्टूबर माह तक हर हाल में कार्यदाई संस्था विभाग को ट्रांसफर करेगी अक्टूबर 2024 में भी नेशनल गेम होने हैं उन्होंने कहा कि विभाग की तैयारियां पूरी हो जाएगी हरिद्वार इसके लिए तैयार हैं। अंकिता भंडारी हत्याकांड दिल्ली में महिला कुश्ती पहलवानों के साथ यौन शोषण उत्पीड़न का मामला और उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के मसले को लेकर महिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय से कार्यकर्ताओं ने सचिवालय कूच किया जहां पुलिस ने सचिवालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर महिला कार्यकर्ताओं को रोक दिया। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं के साथ जमकर नोकझोंक हुई काफी देर तक विरोध प्रदर्शन करने के बाद पुलिस में महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। राजधानी दून को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा लगातार अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है उनका समान जब्ती के साथ-साथ ध्वस्तीकरणऔर चालान भी किए जा रहे हैं परंतु आलम यह है कि जहां एक और अतिक्रमण हटाओ दस्ता कार्यवाही करके आगे बढ़ता है तो व्यापारी दोबारा उसी स्थान पर अतिक्रमण करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं इस मामले को संज्ञान में लेते हुए आज जिला अधिकारी ने बताया कि यह मामला काफी गंभीर है और हम लोग सोच रहे हैं कि व्यापारी अपने आप ही अतिक्रमण हटा ले परंतु लगातार दोबारा अतिक्रमण करने की मामले सामने आ रहे हैं इस पर सख्ती करने की कार्रवाई की जाएगी केद्रीय मंत्री स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पंवार ने पारिवारिक यात्रा पर मसूरी पहुंच कर यहां की हसीन वादियों का आनंद लिया इस मौके पर उन्होंने मालरोड पर पैदल चहल कदमी की और भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पंवार के मसूरी पहुंचने पर एक होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत के नेतृत्व में उनका बुके देकर स्वागत किया उन्होंने इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की और भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं का परिचय करवाया जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकी हमले में गैरसैंण के कुनिगाड का रहने वाला रुचिन सिंह शहीद हो गया है । रुचिन के शहीद होने की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर है । कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने रुचिन के शहीद होने पर दुःख जताया । उन्होंने कहा कि मां भारती के लिए बलिदान हुए अमर शहीदों बलिदान भुलाया नही जा सकता है।