Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
06-May-2023

MP में दलित युवती से 8 दबंगों ने घर में घुसकर किया गैंगरेप बेल्ट से पीटा MP में दलित युवती से 8 दबंगों ने घर में घुसकर किया गैंगरेप बेल्ट से पीटा MP के राजगढ़ में दलित युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 8 दबंगों ने घर में घुसकर पहले परिवार के लोगों को क्रेशर मशीन के बेल्ट से जमकर पीटा मां-बाप और भाई के बेहोश होने के बाद युवती से 5 दरिंदों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। यह सनसनीखेज वारदात करनवास थाना क्षेत्र में गुरुवार रात की है। युवती जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुरैना गोलीकांड: रातभर पुलिस की निगरानी में रहे 6 शव MP के चंबल के मुरैना के लेपा गांव में शुक्रवार को हुए हत्याकांड ने सबको दहला दिया। यहां 10 साल पुराने विवाद के चलते एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी गई। परिजन ने शवों का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उनकी मांग थी कि उन्हें लाइसेंसी बंदूक दी जाए आरोपियों के घर तोड़े जाएं। काफी समझाइश के बाद भी परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर जमकर निशाना साधा। बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाबा मां-बहनों को भूत के नाम पर नचवाते हैं। उनके कपड़े खुल जाते हैं। टीवी पर सब दिखाया जाता है। जो लोग उनके सपोर्ट में हैं। उनके घर की मां-बेटियां बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम में क्यों नहीं जाती हैं। तेज बारिश और आंधी पर फिलहाल ब्रेक लग गया मध्यप्रदेश में तेज बारिश और आंधी पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) चक्रवात और ट्रफ लाइन का असर कम होने से अब गर्मी का असर बढ़ने की संभावना है। हालांकि अगले 2 दिन बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा और बादल छाए रहेंगे। इसके बाद गर्मी का असर बढ़ने लगेगा। 15 मई तक सूरज के तीखे तेवर देखने को मिलेंगे।