MP में गोली मारकर 5 लोगों की हत्या! शुक्रवार सुबह गोली मारकर 5 लोगों की हत्या मुरैना में शुक्रवार सुबह गोली मारकर 5 लोगों की हत्या कर दी गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के लेपा भिडोसा गांव की है। जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने एक ही परिवार के 5 लोगों को गोलियों से भून दिया। इसमें 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। घायलों में 2 पुरुष और 1 महिला हैं। बताया जा रहा है कि इस गोलीकांड के पीछे करीब 10 साल पुरानी लड़ाई है। दस साल पहले मृतकों के परिवार के लोगों ने आरोपियों के परिजन की हत्या की थी। दिनेश यादव के गाली-गलौज का वीडियो सामने आया जबलपुर में कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद कांग्रेस नेता दिनेश यादव के गाली-गलौज का VIDEO सामने आया है। यह वीडियो कांग्रेस कार्यालय के बाहर का बताया जा रहा है। गुरुवार को बजरंग दल ने बलदेवबाग स्थित कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। जो भूल-चूक हुई है उसे सुधार करना चाहिए पूर्व CM कैलाश जोशी के पुत्र और पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। इसी बीच पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने सोशल मीडिया पर दीपक जोशी से सार्वजनिक अपील की है। इसके पहले वह दीपक जोशी से मिले भी थे। उन्होंने कहा कि परिवार में जो भूल-चूक हुई है उसे सुधार करना चाहिए न कि परिवार से दूर जाना चाहिए। मुझे विश्वास है कि आप मेरे निवेदन पर पुनर्विचार करेंगे। प्रदेश में श्रीरामचंद्र पथ गमन वाले क्षेत्रों के विकास के लिए न्यास के गठन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। न्यास में 33 सदस्य होंगे जिनमें पांच राजनीतिक (अशासकीय) रहेंगे। अशासकीय पदों का कार्यकाल 3 साल का रहेगा।