Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
29-Apr-2023

जबलपुर रेलवे स्टेशन से दो लोगों को सोने के साथ हिरासत में लिया है। सोने की कीमत 1.25 करोड़ रुपए बताई जा ही है। दोनों जबलपुर के रहने वाले हैं। शक्तिपुंज ट्रेन से कोलकाता से सोना लाकर जबलपुर के सर्राफा व्यापारियों को बेचने की फिराक में थे। पूछताछ की जा रही है। मध्य प्रदेश के गृह एवं जेल मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा जबलपुर पहुंचे यहा उन्होंने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर निशाना साधा है। मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में 10 वर्षों से दिग्विजय सिंह की कोई भी सभा नहीं हुई है। वही नरोत्तम ने छत्तीसगढ़ में नक्सली पुलिसकर्मियों को मार रहे हैं वही मध्यप्रदेश में इनामी नक्सलियों को पुलिस मार रही है जबलपुर नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मिले। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर खाद तेल की लूट का आरोप लगाया हैं। जबलपुर में नगरीय निकाय चुनाव जीत जाने के बाद पार्षद मदमस्त हो चले हैं इनकी ओर से वार्ड की समस्याओं की ओर ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते रहवासी दुश्वारियों का सामना कर रहे है। ऐसा ही संजीवनी नगर स्थित वार्ड क्रमांक एक है जहां न तो साफ सफाई होती है और ना ही चलने लायक सड़क बची है क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पार्षद मनीष पटेल और विधायक तरुण भनोट से अपनी समस्या को खत्म करने की गुहार उनके द्वारा कई बार लगाई गई लेकिन हर बार अनसुनी कर दी गई। जबलपुर के कांग्रेस उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष सुधीर सोनू दुबे के नेतृत्व में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष हरि शंकर शुक्ल का आगमन हुआ जहाँ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा की हमारे देश की डबल इंजन की सरकार हमारे देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर रही है। हर्निया बीमारी का बेहतरीन इलाज करने के लिए और इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य को लेकर जबलपुर सर्जन एसोसिएशन और लाइफ मेडिसिटी हॉस्पिटल के तत्वधान में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया था जहां पर वरिष्ठ चिकित्सकों ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि दो दिवसीय ट्रेनिंग और परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन लाइफ मेडिसिटी हॉस्पिटल आगा चौक में किया जा रहा है जहां पर अंतरराष्ट्रीय सर्जन दिल्ली मुंबई हैदराबाद इंदौर भोपाल सहित मध्य प्रदेश से शामिल हो रहे हैं कर्नाटक में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को जहरीला आदमी कहने का विरोध भारतीय जनता पार्टी मुखर होकर कर रही है जबलपुर में भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला निकालकर उनके गले में जूतों की माला डाल जलाया गया।