Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
27-Apr-2023

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह गुरुवार को धार जिले के बदनावर पहुंचे। यहां उन्होंने डाक बंगले पर पत्रकार वार्ता ली। उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा कि कांग्रेस में उन्हें महाराज बना कर रखा था। भाजपा ने उन्हें भाई साहब बना दिया।