Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
26-Apr-2023

MP! मुंह में फूटा पटाखा सेना के जवान की मौत मुंह में रॉकेट रखकर चलायाब्लास्ट से फटा चेहरा मुंह में फूटा पटाखा सेना के जवान की मौत मध्यप्रदेश के धार में मुंह में पटाखा फूटने से सेना के एक जवान की मौत हो गई। मामला धार जिले की सरदारपुर तहसील के आदिवासी ग्राम जलोख्या का है। जवान का नाम निर्भय सिंह (35) था। वह भारतीय सेना में जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड था। सोमवार रात को वह गांव में ही आयोजित एक शादी समारोह में पहुंचा था। इस दौरान वह परिवार के साथ नाच रहा था। जवान निर्भय सिंह ने नाचते नाचते हाथ में एक रॉकेट लेकर उसे जलाया। वह आसमान की तरफ जाकर फट गया। थोड़ी देर बाद उसने दूसरा रॉकेट उठाया और उसे मुंह में रखकर दबा लिया। निर्भय ने जैसे ही रॉकेट में आग लगाई ​​​​​​वह ​मुंह में ही फट गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसानों को सरकार से मिली बड़ी खुशखबरी ओलावृष्टि या बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचता है तो किसानों को अब प्रति हेक्टेयर 500 से 2000 रुपए ज्यादा मिलेंगे। इसके साथ ही आउटसोर्स के तहत बिजली का काम कर रहे लाइनमैनों को भी 1000 रुपए जोखिम भत्ता मिलेगा। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी मिली। बढ़ा फसल मुआवजा 1 मार्च 2023 से लागू होगा। कार ने एएसआई और दो हेड कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर भोपाल में तेज रफ्तार कार ने एएसआई और दो हेड कॉन्स्टेबल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार बाउंड्री से टकराकर रुक गई। हादसा मंगलवार देर रात बैरागढ़ स्थित संतजी कुटिया के सामने हुआ। तीनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार से फिर आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा मध्यप्रदेश में बुधवार से फिर आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा। अरब सागर बंगाल की खाड़ी से नमी आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से मई के पहले सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहेगा। भोपाल-जबलपुर में अगले 4 दिन बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के आधे हिस्से में बारिश के आसार हैं। इंदौर-ग्वालियर में बादल छाए रहेंगे।