केदारनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ आज प्रातः 6:20 पर श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिये गए हैं। रावल भीमाशंकर लिंग तथा पुजारी शिवलिंग एवं धर्माचार्यों द्वारा धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। कपाट खुलते समय सेना के बैंड भजन-कीर्तन एवं जय श्री केदार के उद्घोष से श्री केदारनाथ धाम गुंजायमान रहा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार इस अवसर पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गयी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की एवं बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत किया मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गोल्ज्यू देवता मंदिर (चितई) अल्मोड़ा में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की और #CharDhamYatra के निर्विघ्न रूप से संचालन हेतु प्रार्थना की। उन्होंने राज्य की उन्नति एवं समृद्धि के लिए मंदिर में घंटी एवं पत्र भी चढ़ाया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने CharDhamYatra मार्गों के लिए हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज (HPE) के C.S.R के तहत प्रदान किए जाने वाले 50 हेल्थ एटीएम का लोकापर्ण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग तथा HPE के मध्य मानसरोवर यात्रा हेतु कुमाऊँ क्षेत्र में 25 हेल्थ एटीएम स्थापित करने के लिए MoU किया गया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हाल ही में राज्य के विभिन्न स्थानों में स्थापित किए गए हेल्थ एटीएम के माध्यम से 1700 से अधिक लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज प्रेस क्लब हरिद्वार में एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आगामी 9 मई को वह धामी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीजेपी सरकार किसानों का साथ अन्याय कर रही है और गन्ना किसानों को उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है जबकि गन्ना मिले चोरी से चीनी का विक्रय कर रही हैं हरीश रावत ने कहा किसानों के हित के लिए और किसानों को न्याय दिलाने के लिए वह आगामी 9 मई को चीनी मिल के सामने धरने पर बैठेंगे साथ ही साथ उन्होंने धामी सरकार की कई योजनाओं को आड़े हाथों लिया उत्तरकाशी मे शराब का ठेका अभी बन्द हैउसके बावजूद भी अवैध शराब की बिक्री के सम्बन्ध में लगातार सूचनाएं मिल रही थीवही जनपद में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान ऐसे अवैध गतिविधियों पर तुरन्त कार्यवाही हेतु पुलिस टीम गठित की गईथी जो अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ लगातार पतारसी-सुरागरसी में लगे हुये थेजानकारी जुटाते हुये टीम के द्वारा कल रात्रि में मनेरी क्षेत्रान्तर्गत गणेशपुर में स्थित होटल जय श्री काशी विश्वनाथ में छापेमारी की गई होटल से करीब 23 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब व 10 पेटी बीयर की बरामद की गई* बरामदगी के आधार पर होटल मालिक हेमराज बिष्ट के खिलाफ कोतवाली मनेरी पर 60 आबकारी अधियनिम के तहत FIR पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। खेत की सिंचाई के लिए पानी चलाने को लेकर दो पक्षो में कहासुनी हो गई देखते ही देखते लाठी डंडे और धारदार हथियारों के साथ गोलियां चलने लगी इस झगड़े में तीन लोग घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है वही सूचना पर पुलिस के आला अधिकारियों सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुँची और मामले की जानकारी जुटाई पुलिस के मुताबिक़ मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थितकी कवादपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब दो किसानों के दो पक्ष खेत मे पानी देने को लेकर आपस मे भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा की एक पक्ष की ओर से फायरिंग तक कि गई जिसमे तीन लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और किसी तरह मामला शांत कराया।