Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
21-Apr-2023

जिले की विजयपुर तहसील में कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक जयवर्धन सिंह का आगमन हुआ। जिसमे विजयपुर के युवा कांग्रेसियों द्वारा जयवर्धन सिंह का स्वागत किया गया। इसके बाद जयवर्धन सिंह ने प्रेस वार्ता की जिसमे वे भाजपा के खिलाफ जमकर बरसे। जयवर्धन ने कहा कि इस भ्रष्ट सरकार ने ऐसा कोई कार्य नहीं किया है जो किसान के हित में हो बल्कि मध्यप्रदेश में हमारे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। और भ्रष्टाचार चरम पर है आज ये स्थिति बन गई है हमारे मध्यप्रदेश में चाहे तहसील हो या थाना हो बिना पैसे के कोई काम नहीं हो रहा है।